दिल्ली में यमुना बाजार में बाढ़ का कहर: पानी घुसा कॉलोनी में, लोग सुरक्षित कैंपों की ओर पलायन पर मजबूर 


0

दिल्ली में कई इलाको में भरा पानी बाजार, कॉलोनियों और कई इलाकों में पहुँचा यमुना नदी का पानी बाढ़ के आसार बढ़ते नजर आ रहे हैं| 

देश की राजधानी दिल्ली में बाढ़ का संकट बढ़ रहा है| यमुना नदी के पास बसा यमुना बाजार के इलाके में वहां की कॉलोनियों में यमुना का पानी घुस गया है| सोमवार रात से बारिश होने की वजह से यमुना का जल स्तर बढ़ गया है और दिल्ली में बाढ़ आने के आसार लग रहे हैं| और कुछ ही घंटों में हालात इतने बिगड़ गए कि वहाँ के कुछ लोग घर छोड़कर छतों पर चले गए और कुछ लोग अपना सामान लेकर कैंप में जा रहे हैं|  

दिल्ली-NCR में लगातार बारिश: घने बादल छाए, कब मिलेगी राहत? 

इस मौसम में लगातार बारिश की वजह से दिल्ली- एनसीआर के हालात बिल्कुल बदल गए है| अगस्त में महीने में हर साल की तुलना मैं सामान्य से अधिक वर्षा होने और सितम्बर महीने की शुरुआत में तेज बारिश होने की वजह से सड़कों से लेकर बहुत कुछ प्रभावित हो रह है| मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में तेज और अधिक बारिश होने की संभावना है| इसलिए दिल्ली में बाढ़ का संकट बढ़ रहा है| 

वैसे तो अगस्त में भी बहुत बारिश हुयी थी तापमान भी कम रहा, लेकिन दिल्ली -एनसीआर के आस पास के इलाकों में सितम्बर महीने के पहले दिन ही इतनी बारिश हुयी की सड़कों पर पानी भर गया और सड़कों पर यातायात की डरने वाली तस्वीरें सामने आई हैं| मौसम विभाग के अनुसार आज (2 सितम्बर ) को तेज और अच्छी बारिश की सम्भवना है| 

कल शाम से रात भर बारिश होती रही है और आज मंगलवार की सुबह भी काले बादल छाए हुए हैं ऐसा लग रहा है कि बस बरसने हो बैठे हैं| मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली और उसके आस- पास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश रहेगी और कुछ जगहों पर जैसे नोएडा में गरज के साथ हल्की बौछार हो सकती है वहीं गुरुग्राम में आज भी हल्के बदल छाए रहेंगे और 1 -2 बार गरज के साथ हल्की बौछार पड़ सकती है|  

इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी 

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली के बुराड़ी, करावल नगर, नरेला, अलीपुर, दिलशाद गार्डन, शहादरा, सीमापुरी, प्रीत विहार, विवेक प्रीत विहार, मॉडल टाउन, बादीली, आजादपुर, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, लाल किला, आईटीओ, अक्षरधाम में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं | एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, दादरी, ग्रेटर नोएडा, लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन के इलाकों में हल्की बारिश गरज के साथ होने की संभावना जताई जा रही है| और वहीं उत्तर प्रदेश के देवबंद, सहारनपुर, नजीबाबाद, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड, गुलौटी, सिकंदराबाद, बुलन्दशहर में माध्यम बारिश रहेगी| हरियाणा के हांसी, महम, तोशाम, भिवानी, आदमपुर, हिसार, महेंद्रगढ़, नारनौल, सोनीपत, खरखौदा, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, रेवाड़ी, बावल, नूंह, यमुनानगर, फतेहाबादबरवाला और राजस्थान के अलवर, विराटनगर, नगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, नदबई, झुंझुनू, कोटपूतली, खैरथल, भरतपुर, भिवाड़ी, तिजारा में हल्की बौछार और मध्यम बारिश हो सकती है|  

हफ्तेभर बरसेंगे बादल 

बहुत से मौजम विभाग विशेषज्ञों के अनुसार आज दिल्ली और उसके आस- पास के इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है| शाम और रात को बारिश बढ़ सकती है लेकिन धीरे -धीरे ट्रफ के दक्षिण की ओर खिसकने की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम और हल्की बारिश रहेगी और 6 -8 सितम्बर के बीच केवल हल्की बौछार होने के आसार जताये जा रहे हैं|  

मौसम विभाग विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पूर्वी राजस्थान और हरियाणा पर चक्रवाती हवायें चल रही हैं| सिस्टम ओडिशा तट से लगे हैं और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय है| मॉनसून ट्रफ इन दोनों सिस्टम को जोड़ता है और जोड़ते हुए बीकानेर- ग्वालियर इलाकों से गुजर रहा है, इसी वजह से दिल्ली भी इसके दायरे में है, और इसलिए दिल्ली में बाढ़ का संकट बढ़ रहा है|जल्द ही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बनेगा, जो धीरे-धीरे मॉनसून ट्रफ को दक्षिण की ओर खिसका देगा|  

क्या आपको पता है कि दिल्ली में इस वर्ष जून, जुलाई,और अगस्त तीनो ही महीनो में सामान्य बारिश से अधिक बारिश रही है| हर साल की तुलना में सामान्य से 48% अधिक बारिश बाले इलाके रहे हैं| यही वजह है की लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है|  


Like it? Share with your friends!

0
soochnachakra

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *