अगर आप सुबह उठते ही पैरों में तेज दर्द की समस्या हो रही है तो इसके बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे न्यूट्रिएंट्स की कमी, थकान लेकिन यही दो कारण नहीं हैं और भी बहुत से कारण हो सकते हैं इस परेशानी के|
क्या सुबह उठकर आपके पैरों में तेज दर्द होता है और इस वजह से चलने में मुश्किल होती है?
अगर आपके साथ ऐसा कुछ भी हो रहा है तो अच्छे स्वास्थ के लिए आपको इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं जानना बहुत जरूरी है| आप दिनभर काम करते हैं थक जाते हैं इस वजह से पैरों में दर्द होना काफी हद तक सामान्य बात है, लेकिन अगर सुबह उठकर आपके पैरों में तेज दर्द हो रहा है, तो यह आपके स्वास्थ के लिए ठीक नहीं है।
सुबह उठकर क्यों होता है पैरों में दर्द?
विषेशज्ञों का कहना है कि अगर आपको सुबह उठते ही पैरों में तेज दर्द का अनुभव होता है तो सबसे पहले ये जाने कि इसके पीछे कारण क्या हैं
- प्लांटर फेशिया पैरों की निचले हिस्से में मौजूद टिश्यूज की एक मोटी रेशेदार पट्टी होती है एड़ी से लेकर पैर की उंगलियों से पैर के तलवे तक फैली होती है| प्लांटर फेशिया में मौजूद ऊतकों में सूजन आना भी इसका एक कारण हो सकता है।
- सुबह उठते ही पैरों में दर्द का मुख्य कारण है यह भी हो सकता है| रात भर सोते समय कोई भी शारीरिक गतिविधि न होने की वजह से प्लांटर फेशिया टाइट हो जाता है, और जैसे ही हम सुबह उठकर चलते हैं तो ये अचानक से फैलता है, जिसकी वजह से एड़ी में चुभन के साथ तेज दर्द होता है| यह दर्द दिन भर की एक्टिविटी के साथ कम होने लगता है लेकिन अधिक समय तक खड़े रहने या बैठने से दोबारा शुरू हो सकता है।
- सुबह उठकर पैरों में तेज दर्द होने का कारण अर्थराइटिस भी हो सकती है| अर्थराइटिस के कारण आपके जोड़ों में सूजन और अकड़न होने लगती है जो पैरों में दर्द की वजह हो सकती है|
यह है एक्सपर्ट की राय
• सुबह के समय पैरों में दर्द होने का कारण अकिलीज टेंडोनाइटिस भी हो सकता है। अकिलीज टेंडन, पिंडली की मांसपेशियों को एड़ी की हड्डी से जोड़ेने वाली एक मजबूत रेशेदार टिशू होता है। जब इसमें सूजन आ जाती है , तो पैरों में दर्द की समस्या हो जाती है।
- अगर किसी को गठिया से जुड़ी परेशानी है, रात को जोड़ों में आने वाली अकड़न की वजह से कभी-कभी सुबह के समय पैरों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है
- हमारी उम्र के साथ- साथ हमारे पैरों का आकर और बनावट बदल जाती है| इसलिए अगर जूते या चप्पल ठीक से नहीं बनते तो यह भी सुबह उठकर पैरों में दर्द का कारण हो सकते हैं| इसलिए, सही जूते चप्पल चुनना और पहनना पैरों के लिए बहुत जरूरी है।
- अगर आपको लंबे समय से सुबह के वक्त पैरों में दर्द की परेशानी है तो किसी एक्सपर्ट या डॉक्टर से परामर्श जरूर करें और इसे इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि आपकी लापरवाही कहीं कोई बड़ी समस्या न बन जाये।
हम ऐसे ही अपने लेख की माध्यम से आपकी समस्या को हल करने का प्रयास करते रहेंगे| अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो शेयर जरूर करें। ऐसी ही और भी लेख पढ़ने के लिए सूचनाचक्र से जुड़े रहें|
0 Comments